प्रतिनिधि,जमशेदपुर।उपायुक्त के निर्देश पर मानगो नगर निगम कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव और मानगो अंचलाधिकारी हरिश्चंद्र मुंडा ने बुधवार सर्वजन पेंशन योजना के तहत डोर टू डोर सर्वे कर योग्य लाभुकों का आवेदन फॉर्म भरने को लेकर कार्यालय में बैठक के दौरान कार्यरत सीओ और सीआरपी को कार्यारंभ करने का निर्देश दिया।





इस दौरान प्रत्येक दिन 100 घरों का सर्वे कर पेंशन लेने योग्य लाभुकों का आवेदन फॉर्म भरने का निर्देश भी दिया। वहीं वृद्धा, विधवा, दिव्यांग जनों को पेंशन का लाभ दिलाने के लिए सीओ और सीआरपी को आवेदन फॉर्म उपलब्ध कराते हुए प्रतिदिन रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया। जबकि पेंशन का लाभ लेने के लिए आवेदन फॉर्म के साथ आधार कार्ड, खाता संख्या आदि लेने का निर्देश भी दिया गया। सर्वजन पेंशन योजना का आवेदन फॉर्म भरने के लिए वार्ड वाइज सीओ और सीआरपी के लक्ष्य को निर्धारित किया गया है। साथ ही निर्धारित किए गए लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश भी दिया गया। मौके पर कार्यालय के सीओ और सीआरपी उपस्थित रहे।