वाराणसी।काशी में गंगा का जलस्तर अब घटने लगा है।पिछले दो दिनों में गंगा के जलस्तर में दो सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से घट रहा है। जलस्तर घटने से घाटों के किनारे रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है।उम्मीद है अगले दो-चार दिनों में पानी सामान्य स्थिति में पहुंच जाएगा।
आपको बता दें कि पिछले दिनों गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही थी।दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही थी। जिससे घाटों की सीढ़ियां पानी में डूब गई थीं।देव दीपावली की तैयारी को भी झटका लगा था।अब जलस्तर घटने लगा है।केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर कम हो रहा है।आज रविवार सुबह आठ बजे जलस्तर 67.44 मीटर रिकार्ड किया गया।काशी में गंगा में चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का बिंदु 71.262 मीटर है।
काशी में आज रविवार आसामन में बादल काबिज नजर आए।कभी छांव तो कभी धूप का खेल जारी रहा।मौसम विशेषज्ञों की मानें तो तेज बारिश के आसार नहीं है। स्थानीय प्रभाव के कारण हल्की बूंदाबादी हो सकती है।





