वाराणसी।पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश से गंगा का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है।केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक गंगा का जलस्तर चार सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से बढ़ रहा है।गुरूवार दोपहर 2 बजे तक गंगा का जलस्तर 64.34 था। सुबह आठ बजे से दो बजे तक गंगा 33 सेंटीमीटर बढ़ीं हैं।केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में शहर में 52 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड हुई है।गंगा के बढ़ते हुए जलस्तर को देखकर प्रशासन अलर्ट हो गया है।
आपको बता दें कि अगस्त महीने में गंगा का रौद्र रूप देखने को मिला था।बाद में गंगा का रौद्र रूप कम हो गया था।गंगा खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही थी।इसके बाद गंगा के जलस्तर में दो दिन बढ़ोतरी हुई पर एक बार फिर गंगा थम गयी।पिछले कुछ दिनों से पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है।केंद्रीय जल आयोग की दोपहर दो बजे की रिपोर्ट के मुताबिक गंगा चार सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से बढ़ रही है।इस समय गंगा वाराणसी में चेतावनी बिंदु 70.262 से 6 मीटर नीचे बह रही है। वाराणसी में खतरे का निशान 71.262 है।





