वाराणसी।देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी में सिगरा थाना क्षेत्र के गांधी नगर काॅलोनी में शिक्षिका सुचरिता गुप्ता के घर शुक्रवार दिनदहाड़े चोरों ने 50 लाख का सोना और डायमंड की रिंग समेत नगदी चोरी करके हड़़कंप मचा दिया है।यही नहीं चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तक नहीं छोड़ा।चोरी की घटना को 24 घंटे बीत गए है,लेकिन पुलिस को चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है।बता दें कि चोरी की घटना शुक्रवार दोपहर 11 से दो के बीच की है।इस समय सुचरिता स्कूल में पढ़ाने गईं थीं।





सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं और जांच में जुट गई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वायड का भी मदद लिया, लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं कर पाई है।पुलिस के अनुसार दंपत्ति की रोजाना गतिविधियों की रेकी करने के बाद घटना को अंजाम दिया गया है।जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया है, उसमें किसी करीबी की संलिप्तता से इंकार किया नही जा सकता है।





बता दें कि गांधी नगर कॉलोनी बनारस की प्रतिष्ठित कॉलोनी कही जाती है। इस कॉलोनी से चंद कदमों के दूरी पर सिटी कमांड सेंटर है।यहां से पूरे बनारस पर नजर रखने का दावा किया जाता है।इसके साथ ही इस कॉलोनी में पूर्व मेयर, डॉक्टर, बड़े-बड़े़ व्यापारी और अन्य बड़े़ लोग रहते हैं।सुचरिता का कहना है कि चोर उनके गहनों के साथ बेटी का भी गहना ले गए।चोर जिंदगी भर की कमाई ले गए।चोर ने पूरे घर को इत्मीनान से खंगाला है।