पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बड़कागांव।प्रखंड में धान क्रय केंद्र नहीं खुलने के कारण किसान कम दाम में बिचौलिए के पास धान बेचने को विवश हैं।धान की खरीद में बिचौलियों की चांदी कट रही है। विधानसभा का चुनाव हो जाने और अब तक नई सरकार का गठन नहीं होने का लाभ बिचौलिए उठा रहे हैं,क्योंकि अभी तक बड़कागांव में धान क्रय केंद्र नहीं खुला है।धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से किसान परेशान हो रहे हैं। बड़कागांव में 23 क्रय केंद्र है,लेकिन अभी तक धान खरीदने की सरकारी प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।
बड़कागांव के पूर्व पैक्स अध्यक्ष दामोदर प्रसाद मेहता का कहना है समय पर धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से किसानों को हर साल नुकसान होता है।
बड़कागांव प्रखंड के कृषि पदाधिकारी पंकज गुप्ता ने दूरभाष पर बात करने पर बताया कि धान क्रय केंद्र के लिए अभी तक कोई चिट्ठी नहीं आई है।





