पुरुलिया।कुआं में गिरने से मिट्टी से दबकर एक गृहिणी इंद्राणी सिंह गंझू की मौत हो गई।हालांकि सुबह हुए करीब 8 घंटे बीत जाने के बाद भी महिला को अभी तक नहीं निकाला जा सका है। समाचार लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जोरों पर चल रहा था। झालदा थाने के माघा गांव में मंगलवार को हुई इस घटना से आसपास सनसनी फैल गई।
महिला को निकालने के लिए आपदा प्रबंधन टीम,दमकल विभाग और झालदा थाने की पुलिस गांव पहुंची।जेसीबी मशीन से खुदाई का काम चल रहा है।
स्थानीय व पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मंगलवार को घर के बगल वाले कुएं में बर्तन धोते समय कुआं अचानक ढह गया। उस समय तीन महिलाएं थीं,सौभाग्य से अन्य दो महिलाएं बच गईं।इंद्राणी सिंह गंझू मिट्टी में दब गई।सूचना मिलने पर आपदा प्रबंधन टीम,दमकल विभाग और झालदा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।करीब 8 घंटे के बाद शाम 5 बजे तक जमीन के नीचे दबी महिला को नहीं निकाला जा सका था।
महिला के पति अमर सिंह गंजू ने कहा कि मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि यह कैसे हुआ।बचाव कार्य अभी भी जारी है। इस मामले के बारे में चश्मदीद फूलकुमारी गंझू ने कहा कि बर्तन धोते समय अचानक कुआं गिर गया।हम थोड़ी दूर खड़े थे और बच गए। 8 घंटा बाद बरामद हुआ वधू का लाश।





