पाकुड़।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को पाकुड़ जिले में आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए।सीएम सोरेन ने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
पाकुड़ के बाजार समिति मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम सोरेन ने कहा कि केंद्र से हक मांगने पर ईडी और सीबीआई को दौड़ा देते हैं।सीएम सोरेन ने कहा कि भारत सरकार ने आठ लाख आवासों को स्वीकृत नहीं किया है।एक लाख 36 हजार करोड़ रुपए केंद्र सरकार के पास बकाया है।अगर वह पैसा मिल जाता, तो राज्य में सभी जरूरतमंदों को घर मिल जाता।
सीएम सोरेन ने कहा कि कोरोना काल के बाद जब हम झारखंड के विकास में जुटे हैं, तो विपक्षी दल सरकार गिराने में लगे हुए हैं। ये रोज सरकार गिराते हैं और रोज मुख्यमंत्री बनाते हैं।पता नहीं और कितनी बार मुख्यमंत्री बनाएंगें। सीएम सोरेन ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में राज्य की जनता का उत्साह देख कर हमारे विपक्षियों के पेट में दर्द चालू हो गया है।वे बिना मुद्दे के धरना पर बैठ रहे हैं, ताकि उनके पेट का दर्द कम हो।गुमानी बराज योजना के लिए 61 करोड़ रुपए स्वीकृत की गयी है।
सीएम सोरेन कहा कि सरकार जल्द ही गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना लाने जा रही है।इसमें देश के प्रमुख संस्थानों में पढ़ने वाले राज्य के विद्यार्थियों को 15 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सीएम सोरेन ने कहा कि इससे यहां के छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहूलियत होगी।





