प्रतिनिधि,जमशेदपुर।केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के निजी सचिव टेल्को थाना अंतर्गत सेक्टर मार्केट निवासी शिव कुमार के 26 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार ने सोमवार की रात्रि अपने कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। वहीं परिजनों को घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह तब मिली जब रोहित के कमरे का दरवाजा अंदर से काफी देर तक बंद पाया गया। इस दौरान परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि रोहित कमरे की छत पर लगे पाइप से परदे के सहारे बने फंदे पर लटका हुआ है। जिसके बाद परिजनों ने तत्काल मामले की सूचना चमोली थाने को दी।





सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मृतक रोहित दो भाइयों में बड़ा था। घटना के वक्त घर पर उनकी मां और पिता भी मौजूद थे। जबकि छोटा भाई दिल्ली में पढ़ाई करता है। मृतक रोहित के पिता शिव कुमार केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के निजी सचिव हैं। वे सोमवार की रात्रि काम कर घर लौटे थे। जिसके बाद सभी खाना खाकर सोने चले गए। वहीं सुबह घटना की जानकारी हुई। वहीं सूचना मिलने पर छोटा भाई दिल्ली से जमशेदपुर के लिए निकल चुका है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। साथ ही घटना की जानकारी पाकर उनके कई करीबियों ने घर पहुंचकर पिता को ढांढस बंधाया। पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष सतीश सिंह भी पहुंचे। हर कोई घटना को लेकर शोकाकुल है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।