कोडरमा लोकसभा क्षेत्र हेतु सीपीआई माले के विनोद सिंह का नामांकन
नामांकन पर्चा दाखिल किए जाने के दौरान मुख्यमंत्री सहित कई वीआईपी लेंगे भाग
पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह। बुधवार 1 मई को भाकपा माले के बगोदर निवर्तमान विधायक विनोद सिंह कोडरमा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 11 बजे गिरिडीह समाहरणालय में अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे।
इस संबंध में भाकपा माले के गिरिडीह विधान सभा प्रभारी राजेश सिन्हा ने बताया कि बगोदर के निवर्तमान विधायक विनोद सिंह द्वारा नामांकन पर्चा दाखिल किए जाने के दौरान पार्टी महासचिव कॉमरेड दीपांकर भट्टाचार्य मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन,गांडेय विधानसभा से उपचुनाव लड़ रही इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी कल्पना सोरेन सहित गठबंधन के सहयोगी सभी दलों के कई प्रमुख नेता भी नामांकन कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।
भाकपा माले ने अपने तमाम कार्यकर्ताओं, समर्थकों तथा कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं सहित इंडिया गठबंधन के सहयोगियों को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपील जारी की है।
नामांकन के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मंगलवार को भाकपा माले की अगुवाई में सभास्थल पर एक मीटिंग हुई,जिसमें झामुमो, कांग्रेस, राजद, आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाग लिया।
बैठक में मुख्य रूप से राजेश सिन्हा, राजेश यादव,तेज़लाल मंडल, हरगौरी साव, शंकर पांडेय, मनोज यादव, चंदन कुमार, उज्ज्वल साव, निशांत भास्कर,संजय यादव, कामेश्वर प्रसाद,पंचानंद प्रसाद, मजहर अंसारी, मो इकराम, तबारक अंसारी, मो आलम सहित कई अन्य नेतागण मौजूद थे।





