प्रतिनिधि, मेदिनीनगर (पलमू)। पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के बघमनवा टोला स्थित कठौतिया हिंडाल्को माइंस में आज एक 14 वर्षीय बच्चे मंजीत कुमार मेहता की मौत खदान में गिरने से हो गई।बता दे कि हिंडाल्को माइंस में ब्लास्टिंग के दौरान जमीन में कम्पन होने के कारण मंजीत मेहता गिरा और गैस के रिसाव से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक मंजीत मेहता के शव को लेकर खदान के बीच मे ही उसके परिजन और गांव वाले मुआवजे की मांग को लेकर बैठे है। घटना के बाद घटना स्थल पर पुलिस की टीम पहुंची। घटना के कई घण्टे बीतने के बाद भी हिंडाल्को कम्पनी के कोई अधिकारी घटना स्थल पर नही पहुंचे,जिसको लेकर मृतक के परिजन और गांव वालों में काफी नाराजगी है।





आपको बता दे कि हिंडाल्को कम्पनी अपनी माइंस को लेकर पूरे गांव को उजाड़ने पर पड़ गई है ।गांव के पूरे इलाके में जमीन की खुदाई कर दी है जिससे गांव मे रहने वाले लोगो को काफी परेसानी का सामना करना पड़ रहा है। यहा तक कि गांव वालों को खुदाई की वजह से अपने घरों तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। ध्यातव्य कि पहले भी मीडिया ने हिंडाल्को कम्पनी के द्वारा स्कूल तोड़ने की खबर दिखाई थी जिससे कई बच्चो की भविष्य बर्बाद हुई थी । बसपा नेता राजेंद्र कुमार मेहता उर्फ राजन मेहता ने मृतक के परिवार को दस लाख रुपए बतौर मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को कंपनी हिंडालको कंपनी मे नौकरी देने की मांग की है ।