विशेष संवाददाता,रांची/लोहरदगा खिदमते खल्क हाजी कमेटी किस्को लोहरदगा के सरपरस्त हाजी समसुद्दीन अंसारी पूर्व केंद्रीय सदस्य झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में कमिटि का एक शिष्टमंडल पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन से मिला। उन्होंने मांग पत्र के रूप मे अपनी मांग शिबू सोरेन को सौंपी।उन्होंने कहा कि 1932 का खतियान लागू करने और स्थानीय नीति को लागू किए जाने की सराहना करते हुए मुख्य रूप से युवा बेरोजगारों को रोजगार दिलाने खाली हुए पदों को शीघ्र नियुक्ति कर इसे भरने का अनुरोध किया। मांग में साथ ही जनता की मूलभूत समस्याओं पानी, स्वास्थ्य , शिक्षा एवं सड़क से संबंधित समस्याओं का समाधान करने की मांग की। राजस्व एवं अन्य विभागों के भ्रष्टाचार को दूर करने का आग्रह किया।





कमिटी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हजयात्रा में विगत वर्षो की अपेक्षा हजयात्री का खर्च काफी बढ़ा दिया गया है।हाजियो को मक्का मदीना के लिए हवाई यात्रा के लिए उड़ान की व्यवस्था करने की मांग की। इसके लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया से पत्राचार करने का अनुरोध किया गया। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में मोहम्मद आलम , हाजी यूसुफ, हाजी समसुद्दीन, हाजी वाहिद हसन शामिल थे।