जमशेदपुर।स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शनिवार को मानगो खुदीराम बोस चौक पर भारतीय स्वाधीनता के लिए मात्र 18 साल की उम्र में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद खुदीराम बोस की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।





इस दौरान उन्होंने कहा कि खुदीराम बोस युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने अल्पायु में देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। आज देश को विध्वंसकारी ताकतों से बचाने की जरूरत है। जिसके लिए युवाओं को आगे आना होगा।





इस मौके पर बंगभाषी समुदाय के अलावा अपर्णा गुहा, ईश्वर सिंह, पप्पू सिंह उज्जैन, जीतू सिंह, दुर्गा सिंह, अखिलेश सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, नितेश मित्तल, नीतीश पोद्दार, अमित पांडेय, राजू सरदार, विनोद साव, उमेश शर्मा, बब्लू नौशाद, राकेश सिंह, मो. ताज समेत अन्य मौजूद थे।