वरीय संवाददाता,दुलमी।खुशी रथ गुरुवार को ईचातु, कोरचे, जरिओ, पोटमदगा, बयांग पहुंचा। ईचातु के समाजसेवी प्रदीप सिंह, कोरचे के पूर्व मुखिया शैलेष चौधरी सहित सुधीर मंगलेश, रविकांत महतो, उत्तम कुमार, अमित महतो ने अलग-अलग खुशी क्लास का संचालन किया।





खुशी प्रवक्ता डॉ संजय कुमार सिंह, मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि प्रकृति ने बहुमूल्य जिंदगी जीने के लिए दी है, गुजारने के लिए नहीं। खुशी के साथ ही हम जिंदगी जी सकते हैं। तनाव, टेंसन में हम नरकीय अंदाज में सिर्फ जिंदगी गुजार सकते हैं। यह खुशी सकारात्मक भाव से ही आती है। कितनी भी झंझावतें आएं, सकारात्मकता का साथ कभी नहीं छोड़ें। यही सकारत्मकता हमें सभी दिक्कतों से उबार कर खुशियों से भर देती है। हाइपरटेंशन, डिप्रेशन, आत्महत्या की प्रवृत्ति महामारी का रुप लेते जा रही है। समाज से इसे भगाना है। इसे हम खुशी-सकारात्मकता के साथ ही भगा सकते हैं। अंत में खुशी क्लास ने सभी से अशीर्वादी, नेग, दक्षिणा मांगा कि आप सभी खुश और सकारात्मक रहने का सच्चा वादा दे दें। सभी ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि हम विपरीत परिस्थितियों में भी सकारात्मक रहने का प्रयास तो जरुर करेंगे। खुशी का माहौल बनाने के लिए खुशी क्लास को धन्यवाद दिया।