प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव राम जानकी मंदिर में ग्राम चेपा खुर्द निवासी 20 वर्षीय मुनीता कुमारी (पिता स्वर्गीय बालेश्वर साव) की शादी डोकाटाण्ड़ ग्राम निवासी 25 वर्षीय राजेंद्र कुमार ( पिता रामदयाल साव) के साथ हुई। इस दौरान बड़कागांव थाना प्रभारी विनोद तिर्की, पत्रकार संघ बड़कागांव, सद्भावना संघ, जीसस के सचिव नकुल महतो एवं उपस्थित प्रबुद्ध लोगों के सहयोग से शादी संपन्न कराया गया।इस दौरान उपस्थित लोगों ने उपहार देकर वर-वधू को सुखमय दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। शादी सतीश चंद्र मिश्रा के द्वारा कराई गई।
बताते चलें कि मुनिता के पिता 2013 में मजदूरी के लिए हजारीबाग जाने के दौरान सड़क दुर्घटना में पिकअप गाड़ी पलट जाने से मौत हो गई थी। घटना में 5 मजदूरों की मौत हो गई थी। तब से लेकर मोनिका के परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से बड़कागांव थाना प्रभारी विनोद तिर्की, पत्रकार संघ बड़कागांव अध्यक्ष दीपक सिन्हा, पत्रकार संघ सचिव सह पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर, पत्रकार संघ कोषाध्यक्ष शमशेर आलम, चेपा कला पंचायत समिति सदस्य कृष्णा राम , जीसस के सचिव नकुल महतो, जिला परिषद प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम, संजय राम, कुलदीप कुमार, कार्तिक सोनी, राजेश सोनी के अलावा कई लोग उपस्थित थे।





