पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह।शुक्रवार का दिन गिरिडीह की राजनीति के लिए अटकलों का दौर खत्म करने वाला रहा। क्योंकि एक तरफ चंद्र प्रकाश चौधरी को दूसरी बार गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए आजसू ने भरोसा जताते हुए प्रत्याशी बनाया तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मंराडी ने भाजपा के प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा को गांडेय उपचुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया। लिहाजा अटकलों का बाजार खत्म करते ही अब गांडेय उपचुनाव की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।माना भी यही जा रहा था कि दिलीप वर्मा को ही भाजपा इस बार मौका देगी। दिलीप वर्मा का राजनीतिक संबध कोडरमा के भूतपूर्व सांसद रीतलाल वर्मा से है। भूतपूर्व सांसद रीतलाल वर्मा के भतीजे होने के साथ साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा के चचेरे भाई हैं। वहीं गांडेय के पूर्व भाजपा विधायक सह झामुमो नेता जयप्रकाश वर्मा के भांजे भी हैं। जबकि वे एक किसान परिवार से आते है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मंराडी के बेहद करीबी है।उन्होंने अब तक बाबूलाल मंराडी के साथ ही अपनी राजनीतिक कैरियर का सफर जारी रखा।क्योंकि जब बाबूलाल मंराडी ने भाजपा से अलग होकर झाविमो का गठन किया था तो बाबूलाल मंराडी ने इसी गांडेय से दिलीप वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया था।





