प्रतिनिधि,गिरिडीह। गिरिडीह में गांडेय विधानसभा उपचुनाव लड़ रहे किसान जनता पार्टी समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी अधिवक्ता अवधेश सिंह को गिरिडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने अहले सुबह उन्हें गिरिडीह स्थित झंडा मैदान के समीप उनके आवास से गिरफ्तार किया। बताते हैं कि पिछले वर्ष एक आंदोलन के कर्म में बेंगाबाद थाना में कांड संख्या 122/22 अवधेश सिंह समेत अन्य पर केस दर्ज किया गया था। इस मामले में पिछले दिनों न्यायालय ने उनके खिलाफ वारंट निर्गत किया था। इसके बाद रविवार अहले सुबह को एसडीपीओ बिनोद रवानी के नेतृत्व में गिरिडीह नगर, मुफ्फसिल और पचंबा थाना की पुलिस ने उनके आवास पर दबिश दी और मौके पर से उन्हें गिरफ्तार कर लिया।





मौके पर एसडीपीओ बिनोद रवानी, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद, बेंगाबाद अंचल निरीक्षक ममता कुमारी समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे।