पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह। किसान जनता पार्टी के 13 नामजद सहित 100 अज्ञात किसानों पर मुकदमा किए जाने पर सूचक की दो स्थानों पर उपस्थिति का मामला सामने आने पर विरोध के स्वर फूटने लगे हैं।बताया जाता है कि बेंगाबाद थाना कांड संख्या 278/23 के सूचक का एक ही समय पर 8 दिसंबर 2023 को बेंगाबाद और ओझाडीह दो स्थानो में रहने का खुलासा आरटीआई के तहत मिली सूचना से उजागर होने और गांडेय विधानसभा उपचुनाव में दो दलों द्वारा बाहरी उम्मीदवार देने के मुद्दे को जोरदार तरीके से गांडेय विधान सभा की जनता के समक्ष ले जाने की तैयारी की जा रही है,जिसे लेकर मंगलवार को किसान जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों की बैठक किसान जनता पार्टी के गिरिडीह जिला कार्यालय न्यू बरगंडा में हुई।बैठक में निर्णय लिया गया कि किसान जनता पार्टी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार अवधेश कुमार सिंह द्वारा गांडेय विधानसभा उपचुनाव में किसानों को रजिस्टर टू का प्रमाणित प्रतिलिपि देने सहित जो 24 चुनावी मुद्दे के साथ चुनाव मैदान में उतारे जाने का निर्णय हुआ था।उसमें अब ये दोनों मुद्दे को जोड़कर 26 ठोस चुनावी मुद्दों के साथ अवधेश कुमार सिंह और किसान जनता पार्टी के सदस्य गांडेय विधान सभा क्षेत्र के जनता के अदालत में जाने की बात कही गई।





विदित हो कि जनसूचना पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी बेंगाबाद के पत्रांक 758/24 के साथ संलग्न एक दस्तावेज यह दर्शाता है कि 8 दिसंबर 2023 को सूचक मुजफ्फर अली को बतौर दंडाधिकारी बेंगाबाद प्रतिनियुक्त किया गया था।उनके द्वारा थाना में दिए गए आवेदन में भी ऐसा ही लिखा गया है। वहीं दूसरी ओर जनसूचना पदाधिकारी द्वारा ही उपलब्ध कराए गए दूसरे दस्तावेज जो ओझाडीह पंचायत में 8 दिसंबर 2023 को ही आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उपस्थिति पंजी है, वह यह दर्शाता है कि मुजफ्फर अली पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 4 बजकर 1 मिनट तक ओझाडीह में थे,जिससे उक्त मुकदमे से पीड़ित किसानों ने कहा कि प्रशासन के सभी पदाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई गई पर अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने वाले किसान जनता पार्टी के लोगों की आवाज को सभी दबाना चाहते हैं, चाहे वह अधिकारी हों या जन प्रतिनिधि।कहा कि इसलिए अब लोकतंत्र के चौथा स्तंभ मीडिया के द्वार पर जाकर पीड़ित किसानों की आवाज बनने की फरियाद की जाएगी।





बैठक में किसान जनता पार्टी के केंद्रीय कमिटी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, संरक्षक शुकुल नारायण देव, सचिव देवचंद्र यादव, कार्यालय सचिव विजय कुमार,बेंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष नबी अंसारी, गांडेय प्रखंड अध्यक्ष गोने टुडू, जिला महासचिव भागीरथ राय,संस्थापक सदस्य दासो मुर्मू,सनातन तिवारी,संतोष बासके, नुनूलाल मुर्मू, खुशबू देवी, मालती देवी, पूरन सिंह, बासुदेव मरांडी,कुदरत अली, हीरामणि बासके, नुनूलल मुर्मू, चिंतामणि सिंह, धनेश्वर महतो, नारायण महतो,गीता देवी सहित किसान जनता पार्टी के लगभग सभी संस्थापक सदस्य उपस्थित थे।