प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)। राजकीय इटखोरी महोत्सव में गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू गंगा स्मारक उच्च विद्यालय के दो छात्र दिखाएंगे शिव तांडव का जलवा।जिसे लेकर प्रखंडवासियों में उत्साह चरम पर है। तीन दिनों तक चलने वाले इटखोरी महोत्सव में कई नामी गिरामी कलाकारों के साथ साथ कई स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रतिभा बिखेरेंगे।दूसरे दिन 20 फरवरी को संध्या 7 बजे प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू गंगा स्मारक उच्च विद्यालय के दो छात्र कार्यक्रम पस्तुत करेंगे।शिवस्रोत तांडव कर अपनी प्रतिभा बिखेरेंगे।विद्यालय के 12वीं कक्षा के हरिनन्दन राणा व शिवम कुमार राणा युगलबंदी में शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत करेंगे।हरिनन्दन बरटा निवासी रामसेवक राणा व शिवम गिद्धौर निवासी कार्तिक राणा के पुत्र हैं।इनके कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में भी काफी उत्साह है।