पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह। आगामी लोकसभा चुनाव2024 तथा गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर गिरिडीह जिले की पांच थानों की पुलिस ने पिछले 24 घंटों में एसपी के निर्देश पर 15 लाख से अधिक नकदी बरामद किया। सरिया थाना पुलिस ने मंगलवार 4 लाख 45 हजार नकद रुपये बरामद किया। इसके कुछ ही देर बाद सरिया थाना पुलिस ने दो लाख रुपये बरामद किए।वहीं बीती रात निमियाघाट थाना पुलिस ने डेढ़ लाख रुपए एक वाहन से जब्त किए।





इससे पहले सोमवार को गिरिडीह की मुफ्फसिल थाना पुलिस ने भी एक गाड़ी से ढाई लाख नकद बरामद किया। जिले के देवरी थाना पुलिस को भी गुप्त सूचना के आधार पर सीमावर्ती इलाके से 1 लाख 75 हजार नकद रुपये बरामद करने में सफलता मिली है।





एसपी दीपक कुमार शर्मा ने मंगलवार को बताया कि चुनाव को लेकर नकद पैसे के लेनदेन और परिवहन पर पुलिस की कड़ी नजर है। 50 हजार से अधिक रुपये ले जाने पर पर कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है।