प्रतिनिधि,गिरिडीह। गिरिडीह झामुमो कार्यालय में रविवार को युवा झामुमो की पहली बैठक हुई। बैठक में सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू,पार्टी के अध्यक्ष संजय सिंह, सचिव महालाल सोरेन समेत कई नेता तथा कार्यकर्ता शामिल हुए।
मौके पर जिले में युवा झामुमो के गठन को लेकर सदर विधायक सोनू ने कहा कि गिरिडीह झामुमो में यह पहला प्रयोग हुआ है और निश्चित तौर पर इस प्रयास का सुखद परिणाम आने वाले दिनों में दिखेगा। सदर विधायक ने कहा कि झामुमो की राजनीति में कमी सिर्फ इसी युवा समिति के गठन को लेकर था और अब यह पूरा हो चुका है। युवा कार्यकर्ताओं को अब आने वाले दिनों में कमेटी का तेजी से विस्तार करना है और नए युवाओं को संगठन से जोड़ना है, क्योंकि पार्टी अपने स्थापना दिवस का स्वर्ण जंयती समारोह मनाने जा रहा है।
पार्टी कार्यालय में पहली बार हुए झामुमो युवा मोर्चा के नवमनोनीत सदस्यों को मनोनयन पत्र देकर युवा मोर्चा के विस्तार की जिम्मेवारी दी गई।बैठक में युवा मोर्चा का नवोदित अध्यक्ष दिलीप मंडल को मनोनीत किया गया।झारखंड युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष द्वारा मिथलेश महतो को जिला संगठन सचिव एवं राजकुमार मेहता को डुमरी प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही दोनों मनोनीत पदाधिकारी को पार्टी की नीति सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने व संगठन की मजबूती के दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया है।





