गिरिडीह विधानसभा में माले का हो रहा तेजी से विकास : राजेश सिन्हा





जनसमस्याओं को लेकर अव्वल रहा है भाकपा माले





प्रतिनिधि,गिरिडीह। भाकपा माले के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा ने कहा है कि जिला मुख्यालय में माले का परचम फैल रहा है।गिरिडीह विधानसभा ही नहीं,बल्कि जिले भर के सभी इलाकों में गिरिडीह विधानसभा के कार्य के चर्चे हैं।मुख्यालय के हरेक विभाग में माले के कार्य की चर्चा है।जनहित के मुद्दों पर माले सबसे पहले आंदोलन के लिए तैयार रहती है।कहा कि जबकि अन्य पार्टियों को विकास से कोई खास लेना देना नही रहता है।डायरेक्ट चुनाव में वोट कैसे आए उसी के लिए पांच साल बैठकर प्लान करते रहते हैं।उन्होंने कहा कि भाकपा माले इन पार्टियों से हट कर है और इस दिशा में बहुत जल्द ही कुछ खास दिखेगा।





गिरिडीह विधानसभा में माले के करीब 50 शाखाएं बन चुकी हैं।इसी महीने 11 जून को माले द्वारा कार्यशला का आयोजन किया जाएगा,जिसमें पार्टी के ब्रांच सचिव और कर्मठ लीडर भाग लेंगे।सिन्हा ने कहा कि शहरी इलाके में थोड़ा वक्त लगा, लेकिन आज किसी भी राजनीतिक पार्टी का नाम आता है, तो वहीं काम के मामले में तो माले का ही पहला स्थान आता है।







उन्होंने बताया कि गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में लगभग चार सौ बूथ हैं।प्रत्येक बूथ पर माले की संगठन अगले छ महीने में बन जाएगी।ज्ञात हो कि इस विधानसभा क्षेत्र में लाल झंडा का इतिहास रहा है।तीन बार दिग्गज नेता चतुरानन मिश्रा और एक बार दिग्गज नेता ओमीलाल आजाद ने लाल झंडे से विजय प्राप्त की है।गिरिडीह विधानसभा में लाल झंडा को फिर से स्थापित करने की जी तोड़ मेहनत से गिरिडीह विधानसभा के नेता व कार्यकर्ता काम कर रहे हैं।





सिन्हा ने कहा कि जिस प्रकार उनके कॉमरेड साथी 24 घंटे जनता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर लगे रहते हैं, उस प्रकार से पार्टी की ओर से पहल नही की जा रही है।जल्द इसपर माले के वरिष्ठ नेतागण से बात कर कुछ नए स्ट्रेटजी के साथ नए फूल टाइमर के साथ गिरिडीह विधानसभा में उतरने की आवश्यकता है।इस पर पार्टी को संज्ञान लेने के बारे जल्द पहल किया जायेगा।