पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह।गिरिडीह संसदीय सीट से एनडीए से चंद्र प्रकाश चौधरी को पुनः उम्मीदवार बनाए जाने के लिए आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो और आजसू पार्टी के संसदीय बोर्ड का एनडीए समर्थकों ने आभार व्यक्त किया है।वहीं स्थानीय भाजपाइयों ने खुशी जाहिर की है।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशांत जायसवाल ने कहा कि यह चुनाव एक औपचारिकता है।जीत तो एनडीए गठबंधन की सुनिश्चित है।उन्होंने कहा की माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत' के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए गिरिडीह लोकसभा के समस्त आजसू-बीजेपी कार्यकर्तागण अपने सामर्थ्य एवं समर्पण के साथ प्रतिबद्ध हैं।
खुशी व्यक्त करने वालों में भाजपा नेता जीवाधन महतो,इन्द्रजीत जायसवाल, कृष्णकांत शर्मा,निर्मल जायसवाल,सुरेन्द्र कुमार,संजय अग्रवाल,केदार महतो,शिवकुमार सिन्हा,युगल यादव, आशीष अग्रवाल,बजल हेम्ब्रम,बासुदेव यादव,दीपक श्रीवास्तव,छत्रधारी महतो,मौजीलाल महतो,डालोराम महतो शामिल रहे।





