गुमला।झारखंड के गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के आदर परसा गढ़ा के पास एक अज्ञात युवक का जला हुआ शव मिला है।यह शव घाघरा पुलिस ने शुक्रवार को बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस जांच में जुट गई है।





मिली जानकारी के‌ अनुसार गांव की महिलाएं जानवरों के लिए घास काटने गई हुई थी।तब देखा कि एक युवक का शव जला हुआ है।युवक का आधा शरीर बुरी तरह से जला हुआ है। कमर से नीचे का हिस्सा में कहीं कहीं जलने का निशान है।इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी।पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है।शरीर इस तरीके से जला हुआ है कि शव की शिनाख्त भी नहीं हो पाई है।





जांच में जुटी पुलिस





थाना प्रभारी अमित चौधरी ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक अज्ञात युवक का अर्ध जला शव मिला है। अज्ञात शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।जल्द ही इसकी शिनाख्त हो जाएगी। हालांकि पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए जुट गई है। शव की पहचान के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुट गई है।