प्रतिनिधि,जमशेदपुर। गुरुद्वारा साहब स्टेशन रोड जुगसलाई द्वारा मेडिकल कैंप लगाया गया,जिसमें डॉक्टर मीनल सुगंधी अपने सहयोगियों के साथ सहयोग किया,जिसका 72 लोगों ने इस जांच शिविर का लाभ उठाया।





इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा डॉक्टर मीनल सुगंधी, शिवेंद्र,अमर सिंह, नवीन जी, सूरज कुमार एवं जसविंदर कौर को शाल भेंट कर सम्मानित किया और सहयोग करने के लिए पूरी टीम का धन्यवाद किया।





इस विशेष मौके पर झारखंड गुरुद्वारा के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, सेंट्रल कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह भाटिया, मुख्य सलाहकार हरदीप सिंह भाटिया उपस्थित थे।गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान महेंद्र पाल सिंह महासचिव कमलजीत सिंह सतवीर सिंह सतपाल सिंह राजू हरविंदर सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई।