रांची।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक गुरुवार 20 अक्टूबर को होगी।बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगेगी।दीपावली और छठ महापर्व को देखते हुए सोरेन सरकार कुछ सौगातें दे सकती हैं।
सीएम सोरेन करेंगे बैठक की अध्यक्षता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन के कैबिनेट सभागार में 20 अक्टूबर शाम चार बजे से होगी।मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) के मुताबिक बैठक में कम से कम 1 दर्जन अहम फैसलों पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है।बैठक में सीएम सोरेन सभी विभागों के मंत्री और विभागीय सचिव, मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के प्रधान सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे।





