प्रतिनिधि,बगोदर। बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदरडीह के मोहंडरा गांव में बुधवार को गैस सिलेंडर में आग लगने से एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रुप से झुलस गए। बगोदर के हरिहरधाम स्थित पाटलावती नर्सिंग होम में प्राथमिक इलाज के बाद दो महिलाओं अंजू देवी और देवंती देवी को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर बगोदर थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और घटना की जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार अंजू देवी अपनी बेटी और पति सूरज के साथ अपने मायके आई हुई थी और बुधवार को दोपहर का खाना बना रही थी। खाना बनाने के क्रम में ही अचानक सिलेंडर में आग लगा और आग लगते ही तेज हो गया, जिससे मां बेटी अंजू देवी और देवती देवी गंभीर रुप से झुलस गई। पत्नी और सास को झुलसते देख सूरज भी दोनों को बचाने आया,लेकिन बचाने के क्रम में वह भी गंभीर रुप से झुलस गया।वहीं घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।आसपास के ग्रामीण तीनों को बचाने के लिए दौड़े। किसी तरह तीनों को घर से सुरक्षित निकाल कर हरिहरधाम पाटलावती नर्सिंग होम पहुंचाया। जहां मामूली रुप से झुलसे सूरज को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।जबकि मां -बेटी को रांची रेफर कर दिया गया।





