प्रतिनिधि,बगोदर। बगोदर थाना क्षेत्र के गोपालडीह मोड़ के समीप एनएच19 पर ट्रक व सवारी गाड़ी में हुई टक्कर में करीब 20 लोग घायल हो गए। घटना रविवार की शाम छह बजे की है।घटना के बारे में बताया जाता है कि पिकअप सवारी गाड़ी में सवार होकर बेको के सोना पहाड़ी से पूजा अर्चना सम्पन्न करने के बाद सभी लोग वापस अपने घर हजारीबाग के खैरा जाने के लिए जैसे ही गोपालडीह मोड़ के पास रोड क्रोस कर ही रहे थे कि बगोदर की ओर से आ रहे डूमरी की तरफ जा रहे एक ट्रक ने पिकअप सवारी को जोरदार टक्कर मार दिया।





इस घटना में पिकअप वैन में सवार करीब 20 लोग घायल हो गए,जिसमें महिला पुरुष बच्चे भी शामिल थे। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। इधर स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज हेतु डुमरी थाना क्षेत्र के मीना जेनरल हॉस्पिटल और रेफर अस्पताल डुमरी ले जाया गया। जहां चार की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें धनबाद रेफर कर दिया गया है।घटना के बाबत बताया जाता है कि सोना पहाड़ी से पिकअप वैन में सवार सभी लोग गाड़ी पूजा कर लौट रहे थे। जो पूजा करने के लिए हजारीबाग जिले के टाटीझरिया क्षेत्र से बगोदर के बेको सोना पहाड़ी आए थे।तभी इस दौरान घटना हुई।