प्रतिनिधि,जमशेदपुर।देश की सरहदों की रक्षा में शहीद होना सौभाग्य की बात है और जो सिर्फ एक सैनिक को प्राप्त होता है। जिसके कारण तिरंगा उसी शान से लहराता है। वहीं 74वें गणतंत्र दिवस पर गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान प्रांगण में झंडोत्तोलन कर प्राचार्य प्रीता जॉन ने अपने संबोधन में उक्त बातें कही।सभी ने गणतंत्र दिवस की एक दूसरे को शुभकामनाएं भी दी। स्वागत भाषण प्राचार्य प्रीता जॉन ने दिया। जबकि बीरू महतो ने ध्वजारोहण किया।
इस दौरान संस्थान के सभी कर्मचारियों ने आजाद भारत के लिए शहीद होने वाले दीवानों को नमन करते हुए कहा कि हम सभी को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत से स्वर्णिम भारत के निर्माण की ओर कदम बढ़ाना है।मौके पर सुमन, अजीत, हिरेश, मिथिला, नकुल, प्रीति समेत अन्य मौजूद थे।





