प्रतिनिधि,जमशेदपुर।गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान में बीते दिनों कई कंपनियों द्वारा कैंपस सिलेक्शन किया गया। जिसमें कंपनी एडवर्ब और टाटा मोटर्स शामिल थी। इस दौरान कंपनी ने लिखित परीक्षा, छात्रों की व्यक्तिगत प्रतिभा और तकनीकी क्षमता को परखा।फाइनल सिलेक्शन इंटरव्यू राउंड के बाद किया गया।छात्रों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए संस्थान को गौरवांवित किया।





टाटा मोटर्स कंपनी द्वारा डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के फाइनल इयर के छात्र सुमित को 2.10 लाख के पैकेज पर लॉक किया गया। इसी तरह फाइनल इयर डिप्लोमा इन मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के 3 छात्रों को भी कंपनी एडवर्ब द्वारा 3.65 लाख के पैकेज पर लॉक किया गया। जिसमें यश, श्रेय और मल्ला श्रुति शामिल हैं। छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्थान गौरवांवित है।





इसमें संस्थान के प्लेसमेंट पदाधिकारी मिथिला महतो और नेहा ने भरपूर सहयोग किया। साथ ही प्राचार्य प्रीता जॉन ने सभी छात्रों को उनके उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी।इस मौके पर रमेश राय, पंकज गुप्ता, मनीष कुमार, दीपक सरकार, अनिल जवाली, लक्ष्मण सोरेन और उप-प्रबंधन प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की है।