गोवर्धन योजना को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान





मवेशियों के गोबर व कृषि से निकलने वाले कचरे से जैविक खेती को बढ़ावा देने में मिलेगी मदद : मुखिया





प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)। प्रखंड के बारियातू पंचायत स्थित महुआटांड़ गांव में सोमवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा चतरा के तत्वधान में गोवर्धन योजना को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया,जिसमें पंचायत के मुखिया डेगन गंझु, एटीएम शीला कुमारी व नाबार्ड से जिला कोऑर्डिनेटर प्रवेश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थेजागरूकता अभियान में गोबर से होने वाले विभिन्न प्रकार के फायदे के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया।





एटीएम शीला कुमारी ने बताया के केंद्र सरकार कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य गोबर को कम होते उपयोग को बढ़ाना।उन्होंने कहा के आजकल गांव में रसायन खाद का इस्तेमाल किया जाता है,जिसके वजह से गोबर के खाद की उपयोगिता कम हो गई है। सरकार किसानों से गोबर खरीदकर उसे खाद बायोगैस और बायो सीएनजी में परिवर्तन करेगी। इससे किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। साथ ही गोवर्धन योजना स्वच्छ भारत मिशन में भी अहम भूमिका निभाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवस्था में सुधार और स्वास्थ्य में सुधार के लिए यह सरकार का बेहद बड़ा कदम है। गोबर धन योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों से कचरे को समाप्त कर पर्यावरण स्वच्छता को बढ़ावा और वेक्टर जनित बीमारियों पर अंकुश लगेगा।वहीं बारियातु पंचायत के मुखिया डेगन गंझू ने बताया के विश्व में भारत के पास सबसे ज्यादा पशु की आबादी है।भारत में पशुओं का जनसंख्या तकरीबन 300 मिलियन है,जिससे तीन लाख टन गोबर प्राप्त होता है।इस योजना से मवेशियों के गोबर व कृषि से निकलने वाले कचरे को जैविक खेती को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।मौके पर भोला ठाकुर, भोला यादव,अशोक कुमार गुप्ता, दिलीप दास, बालेश्वर ठाकुर,लखन ठाकुर,मोहन भुइयां,शंभू भुइयां,पर्वती देवी, बिकनी देवी,रेनू देवी, अनीता देवी, सुनीता देवी सहित काफी संख्या में महिला व पुरुष उपस्थित थे।