प्रतिनिधि,जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम खो-खो संघ द्वारा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय में रविवार चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विवेक विद्यालय के प्राचार्य अवधेश सिंह और झारखंड राज्य खो-खो संघ के सुरेश नारायण चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।





चयन प्रक्रिया में जिला के विभिन्न स्कूलों से 80 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें 12 बालक एवं 12 बालिकाओं का चयन किया गया और जो 19 वें झारखंड राज्य स्तरीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता 9 से 11 दिसंबर तक चक्रधरपुर में भाग लेंगे।





मौके पर पूर्वी सिंहभूम खो-खो संघ के महासचिव संतोष कुमार ने बताया कि चयनित छात्र-छात्राओं को जिला संघ द्वारा शिविर में रखकर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम खो खो की टीम अपना बेहतर प्रदर्शन कर सके।