प्रतिनिधि,जामा। जामा अंचल सभागार में सोमवार को ग्राम प्रधान/मांझी संगठन की मासिक बैठक अंचल अधिकारी आशीष कुमार मंडल के अध्यक्षता में संपन्न हुई। उपस्थित ग्राम प्रधानों को अंचलाधिकारी ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में सहयोग का निर्देश दिये। जिससे अधिक से अधिक लोग इससे लाभान्वित हो सके। ग्राम प्रधानों को राजस्व लगान वसूली मैनुअल रसिद के माध्यम से लगान वसूली का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा अंचल के कुछ मौजे के ग्राम प्रधानों द्वारा मैनुअल रसिद अंचल से प्राप्त किया है जिन्होंने अभी तक मैनुअल लगान रसिद नहीं लिया है वह 9 दिसंबर को अंचल कार्यालय से प्राप्त कर लें साथ ही उपस्थित ग्राम प्रधानों को सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना में मौजे के रैयतों को शत् प्रतिशत लाभान्वित करने में मदद करे। मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का लाभ लेने हेतु किसान को अपने निकटतम प्रज्ञा केंद्र में जाकर रजिस्ट्रेशन एवं केवाईसी कराना होगा तभी उन्हें संबंधित लाभ मिल सकता है। पहले जिन किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान नीधि योजना में 3500 लोगों का ईकेवाईसी जामा अंचल का छुटा हुआ है वह ईकेवाईसी करा लें अन्यथा वह प्रधानमंत्री किसान सम्मान नीधि योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रह जायेंगे।
बैठक में ग्राम प्रधान/मांझी संगठन के प्रखंड अध्यक्ष विभूति भूषण यादव, मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार मिश्रा, राजेंद्र मरीक, नुनलाल दर्वे, सुरेन्द्र राय , मनमोहन दर्वे, विशम्भर मंडल, कैलाश मरीक, नूनलाला दर्वे, गंगाधर दर्वे आदि ग्राम प्रधान उपस्थित थे।





