प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)। प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को ग्राम विकास योजना के तहत जीपीडीपी अंतर्गत प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह,उपप्रमुख प्रीतम यादव सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पंचायती राज्य से आए अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत विकास योजना से संबंधित प्रशिक्षण दिया।प्रशिक्षण में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जन योजना अभियान के अंतर्गत सभी योजनाओं को समेकन करने के लिए सभी पंचायतों के सभी प्रतिभागियों को निर्देश दिया।प्रशिक्षण के दौरान ग्राम पंचायतों में विकास के लिए वार्षिक प्लान कैसे लिया जाए तथा वित्त आयोग की राशि से विकास योजनाओं का चयन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। वहीं बताया गया कि प्रत्येक पंचायत की अपनी विकास योजना को क्रियान्वित करना है।कार्य योजना बनाने में तकनीकी एवं भौगोलिक रूप से संसाधनों का आकलन करें।
इस दौरान जीपीडीपी के घटकों, प्रक्रियाओं, विधियों एवं दिशा-निर्देशों पर प्रशिक्षित दिया गया।साथ ही प्रशिक्षण में पंचायती राज व्यवस्था पर महत्वपूर्ण जानकारी और जीपीडीपी भूमिका,चलाया जा रहे योजनाओं का समेकन हेतू प्रारूप के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर मुखिया जगदीश यादव सहित विभिन्न पंचायत के पंचायत कर्मी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।





