ब्यूरो प्रमुख,हजारीबाग।ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित भी मौजूद रहीं। बैठक में मनरेगा के तहत संचालित योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण),जेएसएलपीएस, पंचायती राज एवं रुर्बन मिशन आदि विभागों की समीक्षा उपायुक्त के द्वारा की गई।मनरेगा योजना की समीक्षा के क्रम पोटो हो खेल योजना के लिए प्रखंड स्तर पर खेल मैदान के लिए जमीन उपलब्ध कराने के कार्य में गति लाने का निर्देश उपायुक्त ने उपस्थित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारीयों को दिया।





उपायुक्त ने बताया कि इस योजना में जिला 23वें पायदान में है जो नाकाफी है। उन्होंने कहा की इस योजना को लेकर अन्य जिलों में कार्य हो रहे है लेकिन हजारीबाग जिला में इस क्षेत्र में कमतर काम होना प्रखंड स्तर पर कम इच्छाशक्ति को दर्शाता है।





उपायुक्त ने राज्यस्तर से संचालित योजनाओं पर गंभीरता पूर्वक ध्यान देते हुए कार्यों में गति लाने का निर्देश दिया।उन्होंने मनरेगा मजदूरों का मास्टर रोल में ऐप के माध्यम इंट्री कार्य, सक्रिय मनरेगा मजदूरों का आधार सीडिंग कार्यों का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश उपायुक्त के द्वारा दिया गया।बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत् वृक्षारोपण हेतू प्रथम चरण की स्थिति की जानकारी ली।





मनरेगा के तहत जल संरक्षण संवर्धन से संबंधित योजनाएं धरातल पर उतरे एवं लोग लाभान्वित हो इसके लिए आम लोगों की भागीदारी एवं सामुदायिक जिम्मेवारी के माध्यम से योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए कहा। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लक्ष्य प्राप्ति के लिए लाभुकों को कार्य में तेजी लाने के लिए क्षेत्र भ्रमण करने एवं किस्तों का भुगतान समय पर करने का निर्देश उपायुक्त ने निर्देश दिया।





15वें वित्त के माध्यम से आम लोगों को खासकर पेयजल से संबंधित समस्याओं के लिए राशि का खर्च करने के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें गाइड लाइन से अवगत करने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया। गया साथ ही नियमित रुप से स्कीम वाइस रिव्यू करने को कहा।इस दौरान उन्होंने सिंचाई कूप संवर्धन योजना, बिरसा हरित योजना,आवास योजना ग्रामीण आदि योजनाओं की अद्दतन प्रगति की समीक्षा की।बैठक में उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,डीपीएम व अन्य मौजूद रहे।