पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,दुमका।जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड के मलूटी स्थित एयरफोर्स एयरपोर्ट के चहारदीवारी घेराबंदी से ग्राम फुलपहाड़ी और डुमरिया का बंद किए गए मुख्य आवागमन ग्रामीण पथ के बदले नया पथ का सड़क निर्माण कराने को लेकर मंगलवार को समाज सेवी हाबिल मुर्मू के नेतृत्व में दुमका लोक सभा के झारखंड मुक्ति मोर्चा के सांसद नलिन सोरेन से ग्रामीण प्रतिनिधिमंडल ने भेंट वार्ता किया और यथाशीघ्र सड़क निर्माण कराने की मांग किया।





ज्ञात हो कि एयरफोर्स का एयरपोर्ट के चहारदीवारी घेराबंदी के कारण फुलपहाड़ी और डुमरिया ग्राम के ग्रामीणों को कई दिनों से दैनिक आवागमन करने में भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान हालात पर उन्हें रैयती जमीन होकर दैनिक आवागमन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। बारिश मौसम में बीमार महिला-पुरूष ऐंबुलेंस सेवा से वंचित रह जाते हैं। दुखद बात यह है कि आज तक स्थानीय प्रशासन और

जनप्रतिधिगण किसी ने इनकी कोई सुधि नहीं लिया,जिससे ग्रामीणों में भारी नाराज़गी और आक्रोश व्याप्त है और केन्द्र व राज्य सरकार से विश्वास उठ रहा है।





समाजसेवी हाबिल मुर्मू ने इस संदर्भ पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि आबोवाक सरकार और आबोवाक राज रहने के बावजूद आजतक आदिवासी ग्राम का समस्या समाधान नहीं करना एक गुलामी और शोषण जैसा प्रतीत हो रहा है और उसे जान बूझकर विकास से वंचित किया जा रहा है।हाबिल मुर्मू ने स्थानीय प्रशासन से फुलपहाड़ी-डुमरिया का यथाशीघ्र सड़क निर्माण कराने की मांग किया।





इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में बिमल मुर्मू, ग्राम प्रधान नारायण किस्कू, वार्ड सदस्य काजली हेम्ब्रम, चुनू मुर्मू, रामेश्वर मुर्मू, दुर्गा मुर्मू सहित अन्य शामिल थे।