प्रतिनिधि,हंटरगंज(चतरा)। प्रखंड के तरवागड़ा गांव का एक मजदूर भोला भुइयां पिछले 10 दिनों से लापता है। भोला भुइयां 25 मार्च को अपने घर से चेन्नई जाने के नाम पर निकला था। घर से निकलने के एक दिन बाद से भोला भुइयां का संपर्क परिजनों से टूट गया। परिजन हर संभावित जगह पर संपर्क किया,लेकिन कही कुछ पता नही चल पाया है। लापता मजदूर के बेटे और अन्य परिजन उसके खोजबीन में जुटे हुए हैं। परिजनों ने भोला भुइयां को कही देखे जाने पर 7033082771, 7319726414 पर जानकारी देने की अपील किया है।





