प्रतिनिधि,चतरा। उपायुक्त अबु इमरान के निर्देश पर जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में झारखंड व बिहार की सीमा पर नकली शराब तस्करों के खिलाफ उत्पाद विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई में 2 हजार 219 बोतल नकली विदेशी शराब की खेप बरामद किया है। तस्करों द्वारा नकली शराब की खेप को शराब प्रतिबंधित राज्य बिहार में खपाने की योजना थी।





इस आशय की जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक शिव कुमार साहू ने बताया कि सूचना मिली थी कि हंटरगंज प्रखंड के नावाडीह क्षेत्र के पनारी गांव इलाके के विभिन्न क्षेत्रों में शराब कारोबारियों द्वारा नकली शराब का कारोबार किया जा रहा है। उपायुक्त के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम में उत्पाद अवर निरीक्षक निर्मल मरांडी व गृहरक्षा वाहिनी के सशस्त्र बल को शामिल कर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आरएस 375 एमएल का 335 बोतल, 1बी 750 एम एल का 104 बोतल/375एम एल का 336 बोतल, मैकडोवेल्स नंबर 1/750एम एल का 60 बोतल/375 एम एल का 404 बोतल,7 पीएम 180 एम एल का 620 बोतल, बी7 375 एम एल का 240 बोतल एवम ट्यूबोर्ग 500 एम एल का 120 बोतल बरामद किया गया।इसके अलावा भारी मात्रा में स्टिकर बरामद किया गया है।





उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि नकली शराब कारोबारियों के रूप में पनारी नावाडीह गांव के राजेश यादव पिता राजेंद्र यादव,संजय यादव पिता सकूल यादव,सुनील यादव पिता लखन यादव, जितेंद्र यादव पिता शिव यादव, केल यादव पिता मूलचंद यादव, कारू यादव पिता स्व सुखदेव यादव एवम घंघरी गांव के अजय दास को चिन्हित किया गया है। इनके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।