प्रतिनिधि,चतरा। उड़ीसा राज्य के पुरी में आयोजित प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के 10वें राष्ट्रीय अधिवेशन में चतरा जिले के 8 शिक्षाविद को क्वालिटी एजुकेशन के लिए एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड एवम सीमित संसाधन में गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए वित्त मंत्री झारखंड सरकार डॉ रामेश्वर उरांव एवं पसावा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर एजुकेशनिस्ट ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि इस राष्ट्रीय अधिवेशन में चतरा के शिक्षाविद सह पसावा के प्रदेश महासचिव नीरज कुमार, सुनीता सहाय, डायरेक्टर गॉडफ्रे स्कूल चतरा नेसार अंसारी, प्रिंसिपल ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल चतरा बचन पांडे,डायरेक्टर एसडीएल सी पब्लिक स्कूल एदला (सिमरिया) आशा पांडे, प्रिंसिपल, एसडीएलसी पब्लिक स्कूल एदला (सिमरिया) पसावा के जिलाध्यक्ष प्रवीण प्रकाश सिंह, बेबी कुमारी प्रिंसिपल रामकृष्ण परमहंस स्कूल सिमरिया,रघुवीर राम प्रिंसिपल एपेक्स एकेडमी प्रतापपुर को प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के संगठनात्मक विकास एवं अपने विद्यालय के बच्चों के गुणात्मक विकास के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।





