प्रतिनिधि,चतरा। भारतीय जनता पार्टी के तपेज स्थित जिला कार्यालय में चतरा ग्रमीण मंडल कार्यसमिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने किया व संचालन मंडल महामंत्री प्रदीप महतो ने किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन मंडल महामंत्री शिवनाथ पांडेय ने किया।
इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में महाजनसंपर्क अभियान के मंडल प्रभारी सह जिला मंत्री शिव बालक सिंह उपस्थित थे। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले भारत सरकार के 9 साल पूरे होने पर 30 मई से 30 जून तक महा जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री शिव बालक सिंह ने कहा कि महा जनसंपर्क अभियान के माध्यम से हर घर तक जाना है और केंद्र सरकार के सभी संचालित योजनाओं के बारे में जन जन को बताना है।मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा की बीते 9 सालों में मोदी जी के सरकार किसानों महिलाओं व गरीबो के लिए अनेको कार्य किए हैं।
मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप सिंह, गोविन्द राम दांगी,सांसद प्रतिनिधि सुबोध कुमार सिंह, पूर्व जिला महामंत्री सरयू राम,पूर्व जिला उपाध्यक्ष केदार दांगी,पूर्वं मंडल उपाध्यक्ष धरम नाथ ठाकुर, जिला कार्यालय प्रभारी सुबोध सिंह,पूर्व मुखिया विवेक सिंह, मीडिया प्रभारी दिनेश गोप ,मंडल उपाध्यक्ष कन्हैया सिंह,बिनय दांगी,भवानी राय,इंद्रदेव यादव, बब्लू सिंह,तिलेश्वर राम,चम्पा देवी समेत कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





