चतरा जिला को सुरक्षित एवं अपराध मुक्त बनाने की कवायद शुरू आधुनिक तकनीक ई- बीट पेट्रोलिंग प्रणाली से लैश हुई चतरा पुलिस,एसपी राकेश रंजन ने सदर थाना परिसर में किया सतर्क योजना का शुभारंभ





झारखंड में कोड ट्रेकिंग प्रणाली में पहला जिला बना चतरा, अक्षांश व देशांतर के आधार पर क्यू आर कोड ट्रेकिंग प्रणाली विकसित : एसपी





प्रतिनिधि,चतरा। चतरा जिला में आधुनिक तरीके से पुलिसिंग करने के उदेश्य से एसपी राकेश रंजन की अगुवाई में एक नई योजना सतर्क का शुभारंभ बुधवार को चतरा सदर थाना परिसर से किया गया।





इस आशय की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि सतर्क योजना एक ई- बीट पेट्रोलिंग प्रणाली हैं, जिसमें सदर थाना अंतर्गत कुल 57 महत्वपूर्ण स्थानों को चिन्हित कर उनके अक्षांश व देशांतर के आधार पर क्यू आर कोड ट्रेकिंग प्रणाली विकसित किया गया है, जो चतरा जिले को अपराध मुक्त बनाने के उदेश्य से उल्लेखनीय नवाचार हैं।आपको बताते चलें कि कोड ट्रेकिंग प्रणाली में राज्य में पहला जिला चतरा बना है।





एसपी राकेश रंजन ने बताया कि ये प्रणाली पुराने चले आ रहें बीट पुलिसिंग को आधुनिक तकनिक से और ज्यादा मजबूत बनायेगी। इसके तहत बीट में पेट्रोलिंग कर रहें पुलिस कर्मी व टाइगर मोबाइल के द्वारा अपने- अपने मोबाइल में इंस्टाल ऐप के माध्यम से उक्त स्थानों में स्थापित क्यू आर कोड को पूर्व निर्धारित समय अवधि में स्केन व फोटो लेकर अपलोड किया जायेगा। जिसके माध्यम से वरीय पदाधिकारी प्रतिनियुक्त पेट्रोलिंग टीम का वास्तविक समय में निगरानी रख सकेंगे साथ ही साथ किसी भी घटना या स्थान का अपलोडेड फोटो देख सकेंगे।





पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि अग़तर क्यू आर कोड ट्रेकिंग प्रणाली से प्राप्त होने वाले डाटा चतरा पुलिस के संसाधनो के प्रभावी ढंग से प्रयोग में सहायक होगी। उन्होंने बताया कि योजना को प्रभावी बनाने हेतु सदर थाना व पुलिस केन्द्र में प्रतिनियुक्त कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया हैं । इस महत्वकांक्षी योजना का विस्तार चतरा के अन्य थानों में किया जाना है।





सर्तक योजना के शुभारंभ मौके पर चतरा एसडीपीओ अविनाश कुमार,प्रशिक्षु डीएसपी धनन्जय राम,पुलिस निरीक्षक सह सदर थाना प्रभारी मनोहर करमाली,एसआई गायत्री कुमारी,एएसआई शशिकांत ठाकुर,दुखीराम महतो व पुलिस के जवान उपस्थित थे।