प्रतिनिधि,चतरा। चतरा कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में एक दिवसीय सेमीनार स्ट्रेस मैनेजमेंट ऑफ कॉलेज स्टूडेंट का आयोजन किया गया। सेमिनार में विभिन्न प्राध्यापको ने स्ट्रेस मैनेजमेंट पर अपना वक्तव्य दिया। अपना वक्तव्य देते हुए चतरा कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आरपी राय ने कहा कि स्ट्रेस मैनेजमेंट सफल जीवन के लिए आवश्यक है। उन्होंने समय प्रबंधन पर विशेष जोर दिया,जिसके सहारे हम स्ट्रैस को कम कर सकते हैं।वहीं सेमिनार के मुख्य वक्ता मनोविज्ञान विभाग के विभागध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार झा ने तनाव का अर्थ उसके प्रभाव कार्य एवं प्रबंधन का विस्तृत विवेचना प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि जीवन में तनाव का रहना स्वाभाविक है, परंतु यदि व्यक्तिगत सीमा में रहते हुए हम उसका सकारात्मक प्रबंधन कर सकते हैं तो तनाव कम किया जा सकता है।उन्होंने तनाव प्रबंधन हेतु योगिक जीवनशैली अपनाने का सुझाव दिया। बीएड संभाग के विभागध्यक्ष डॉ नंद किशोर सुलभ ने सभी को तनाव मुक्त रहने के उपाय बताएं।





मनोविज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ अंशुमय लायक ने तनाव का कारण जीवन में अत्यधिक मात्रा में अपेक्षा रखना तथा उसे पूरा न कर पाना प्रतिबल का कारण माना। सेमिनार में राजनीति विज्ञान के विभागध्यक्ष ड्रॉ अलविन वाखला ने अपने विचार रखे। उन्होंने तनाव मुक्त रहने के लिए टाइम मेनेजमेंट एवम स्वस्थ खान पान पर विशेष बल दिया। साथ ही विभिन्न विभाग के प्राध्यापको ने भी अपने अपने विचार रखे।





अंग्रेजी विभाग के विभागध्यक्ष डाॅ मनीष दयाल, उर्दू विभाग के विभागध्यक्ष डाॅ बिस्मिला खान, गणित विभाग के विभागध्यक्ष डाॅ हेमन्त मिश्रा, बीएड संभाग के प्रोफेसर अमित कुमार, प्रोफ़ेसर ग्लोरिया, प्रोफेसर चंदन आदि ने भी अपने अपने विचार रखे एवम अपनी बात कही। राजनीति विज्ञान के विभागध्यक्ष डाॅ अलविन वाखला द्वारा मंच का संचालन एवम धन्यवाद ज्ञापन इतिहास विभाग के विभागध्यक्ष प्रोफेसर विवेक अशीष वाखला ने किया।