प्रतिनिधि,चतरा। जिले में उपेंद्रनाथ वर्मा इंटर कॉलेज में स्थापित परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों ने हंगामा किया। जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा केंद्र पर रविवार को अभ्यर्थियों उपेंद्र नाथ वर्मा इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र आउट करने का आरोप कॉलेज के प्रिंसिपल पर लगाते हुए हंगामा किया। अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र लीक करने का आरोप लगाया।





यह घटना चतरा जिले के उपेंद्रनाथ वर्मा इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर घटी है।जहां अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र प्रबंधन पर परीक्षा से पूर्व प्रश्नपत्र लीक करने का आरोप लगाकर नारेबाजी की। परीक्षा से पूर्व क्लास के बजाय प्रिंसिपल के चेंबर में प्रश्नपत्र खोलने का छात्रों ने लगाया आरोप लगाया है।अभ्यर्थियों के द्वारा हंगामा किये जाने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।





इस मामले में प्रिंसिपल धनेश्वर राम ने सफाई देते हुए कहा कि कंट्रोल रूम में परीक्षा अवधि में नियमानुसार प्रश्नपत्र खोला गया है। पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गयी है। हंगामा कर रहे छात्रों के आरोपों को उन्होंने निराधार बताया।





परीक्षा केंद्र पर छात्रों के हंगामे की सूचना के बाद मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र उरांव, डीएसपी मुख्यालय रोहित कुमार रजवार व एसडीपीओ संदीप सुमन पहुंचे। हंगामा कर रहे छात्र-छात्राओं को शांत कराने का प्रयास प्रशासन के द्वारा किया गया । मामले में अधिकारियों ने जांच की बात कही है। कहा कि लापरवाही हुई होगी तो निश्चित ही कार्रवाई होगी।