प्रतिनिधि,चतरा। बुधवार को शहर के हरलाल तालाब के समीप से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया। मृत युवक की पहचान दिभा मुहल्ला निवासी कुंजल यादव के पुत्र प्रकाश यादव के रूप में हुई है।इस हत्याकांड को लेकर मृतक के पिता कुंजल यादव के आवेदन पर 21 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।इस सम्बंध में स्थानीय सदर थाना में कांड संख्या 29/23 दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने बताया की घटना की छानबीन की जा रही है। उन्होंने किसी भी आरोपी का नाम बताने से इंकार किया है। वहीं पुलिस ने अपनी कार्यवाई तेज कर दी है। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हालांकि दूसरी ओर मिली जानकारी के मुताबिक मृतक प्रकाश यादव जमीन के धंधे में शामिल था। हत्या के पीछे उसके कुछ खास दोस्तों की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। उसके एक आपराधिक मित्र द्वारा अभी दो तीन दिन पूर्व ही हत्या की धमकी मिली थी।सूत्रों के मुताबिक पुलिस हर पहलू पर गंभीरता पूर्वक जांच कर रही है।





