प्रतिनिधि,चतरा। पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में रविवार को सदर थाना क्षेत्र के लौवागड़ा गांव से करीब 5 किलो गीला अफीम बरामद किया गया। इस आशय की जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक मनोहर करमाली ने बरामदगी की पुष्टी की है। उन्होंने आगे बताया कि साथ ही नवोदय स्कूल से करीब एक किलोमीटर अंदर जंगल से एक अवैध कोयला लदा ट्रक जे एच 02ए एस 0566 पकड़ा गया है। दोनों मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।





