चतरा से भीम आर्मी निर्देशन में आजाद समाज पार्टी ने भी लोकसभा चुनाव लड़ने का मन बनाया, जल्द हो सकती है उम्मीदवार की घोषणा
भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कोर कमेटी की हुई बैठक,लिए गए कई निर्णय
प्रतिनिधि,चतरा। सोमवार को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी की कोर कमेटी की बैठक जिला कार्यालय भवन में हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आफताब अहमद के द्वारा किया गया। संचालक महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शारदा देवी के नेतृत्व में हुआ। मौके पर संगठन मंत्री मुकेश रवि उपस्थित रहे।इस बैठक में झारखंड प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार भी उपस्थित हुए। सभी प्रखंड से प्रखंड अध्यक्ष और कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। सुरेश भारती, कामेश्वर गंझू आदित्य यादव, मोहम्मद खुर्शीद, सिकंदर दास, रंजीत भुइयां,जुगल गंझू ,जितेंद्र सिंह भोक्ता, सकलदेव भारती, कामेश्वर कुमार कुलेश्वर भूइयां और भुवनेश्वर कुमार इस बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित निर्णय लिया गया।भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी चतरा लोकसभा में अपना प्रत्याशी बहुत जल्द उतरेगी।
चतरा लोकसभा क्षेत्र में एससी-एसटी,ओबीसी और मुस्लिम वोट 59% है। भीम आर्मी हमेशा एससी-एसटी,ओबीसी और मुस्लिम के हक अधिकार के लिए हमेशा सड़क पर लड़ाई लड़ते आ रही है।अब समय आ गया है कि संसद में लड़ाई लड़ी जाए। इसलिए भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी चतरा संसदीय क्षेत्र के लिए अपना उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है। चतरा जिला,लातेहार जिला और पलामू जिला में संगठन बहुत मजबूत स्थिति में है और हर प्रखंड और पंचायत में संगठन अपना कार्य कर रही है। आजाद समाज पार्टी को भीम आर्मी पार्टी पूरा सहयोग करेगी।





