पश्चिमी सिंहभूम।झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।यहां पुराना चाईबासा हवाई अड्डा अपने दोस्त के साथ घूमने आई सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती और उसके दोस्त से 9-10 लड़कों ने पहले मारपीट की फिर युवती के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।उसकी हालत जब बिगड़ने लगी, तो सभी फरार हो गए।मामला गुरुवार शाम का है।सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पीड़िता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
शुक्रवार को कोर्ट में पीड़िता बयान दर्ज कराया गया।पीड़िता के बयान पर अज्ञात 9-10 लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।पीड़िता एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत है और घर पर रहकर काम कर रही है। पुलिस ने आसपास के गांव के चार- पांच लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में सभी को छोड़ दिया।
पीड़िता ने बताया कि गुरुवार शाम भाई के दोस्त के साथ वह स्कूटी से घूमने निकली थी।दोनों एरोड्रम पहुंचे और स्कूटी खड़ी कर बातचीत कर रहे थे।शाम सात बजे 9-10 लड़के आए और पूछताछ करने लगे।दोस्त ने कहा हम लोग घूमने आए हैं। इसके बाद उन लोगों ने हो भाषा में बात की।इसके बाद हम दोनों को पीटा फोन और पर्स छीन लिया।पर्स में बैंक का डेबिट कार्ड, पांच हजार रुपए थे।





