प्रतिनिधि,बड़कागांव। प्रखंड मुख्यालय से 3 किमी दूर भगवान बागी गांव में सालो पहले एक जमीन पर बोरिंग कर चांपानल लगाया गया था। बाद में उसी चापाकल को सोलर जल मीनार बगल में लगा दिया गया,जिससे आसपास के ग्रामीण लाभान्वित हो रहे थे कि अचानक से उस बोरिंग से गैस का रिसाव होने लगा और गैस के रिसाव इतनी तेज है कि उस पर आग लग गया और आगे इतना तेज है कि उस दिन से वह बोरिंग से पानी निकलना भी बंद हो गया और जल मीनार भी बंद पड़ा हुआ है,जिससे आसपास के ग्रामीणों को इस कड़कड़ाती हुई धूप में पानी की काफी किल्लत हो रही है।
इस संबंध में जानकारों की माने तो नीचे जमीन के अंदर से मीथेन गैस के रिसाव होने से उसमें आग लग जाता है और यही हाल भगवान बागी गांव में हुआ है। इतना भयावह होता है कि आसपास के लोग रात को देखने के लिए पहुंच जाते हैं। विभाग इस पर देखकर जल्द से जल्द कुछ करें अन्यथा कुछ भी अप्रिय घटनाएं घट सकता है ।





