प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)। थाना क्षेत्र के बघमरी मोड़ के समीप बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत घटना स्थल पर शनिवार को हो गयी।युवक की पहचान इटखोरी थाना क्षेत्र के पितिज बिंधानी गांव निवासी बालेश्वर यादव के पुत्र टिंकू कुमार यादव के रूप में हुई है।मौके से चार पहिया वाहन का नम्बर प्लेट गिरा मिला,जिसका नंबर जेएच -11डी-2101 है,जो बुलेट बाइक में जोरदार टक्कर मार फरार हो गया।
बाइक दुर्घटना की सूचना पुलिस को मिली। सूचाना पाते ही गिद्धौर थाना प्रभारी कन्हैया कुमार यादव अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया।बताया गया कि टिंकू अपने चचेरे भाई कार्तिक कुमार यादव के साथ गिद्धौर थाना क्षेत्र के मसूरिया गांव विवाह समारोह में अपना बुलेट बाइक से आया था।दोनों युवक घूमने के लिए जपुआ फुटबाल मैदान बुलेट बाइक से गये थे।वापस मसूरिया गांव आने के क्रम में एक चार पहिया वाहन ने बुलेट बाइक को बघमरी मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मार दिया,जिसे टिंकू की मौत घटना स्थल पर हो गयी।जबकी दूसरे युवक को हल्की चोट आई है।हालांकि घटना स्थल से चार पहिया वाहन भागने में सफल रहा। वहीं सूबे के श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता रांची से लौटने के क्रम में घटना स्थल पर रुके। उन्होंने घटना को देख दुख व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद करने की बात कही ।





