प्रतिनिधि,टंडवा (चतरा)। प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टंडवा में पदस्थापित चिकित्सा प्रभारी डॉ. कृष्ण कुमार द्वारा एक बेरोजगार युवक से ड्राइवर के लिए निकले वेकैंसी में फोटो सत्यापित करने हेतु रुपए मांगने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसपर महेश महतो, संतोष नायक, आशुतोष पाण्डेय, मोनू साहू, मनोज कुमार समेत अन्य ने आक्रोश व्यक्त करते हुए काफी दिनों से जमे आरोपी चिकित्सक पर विभागीय कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं बेरोजगार युवाओं द्वारा भिक्षाटन कर चिकित्सा प्रभारी को सौंपने की बातें कही जा रही है।
इस मामले को दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बताते हुए लोगों ने कहा कि बेरोजगारी का दर्द ऐसे अधिकारी भला क्या समझेंगे। विस्मयकारी बात तो यह है कि अवांछित कमाई और भारी पगार मिलने के बावजूद भी आरोपी डाॅक्टर दुनिया का सबसे गरीब अपने आप को बता रहे हैं। ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों की चल- अचल संपत्ति की भी जांच होनी चाहिए। दूसरी ओर आरोपी डाॅक्टर द्वारा वीडियो को झूठा बताने से इसमें बड़ा हीं दिलचस्प मोड़ आ गया है। बहरहाल समुचित जांच की मांग पर लोग अडिग हैं।





