लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट की रगौली जेल में माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे म‌ऊ से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत बानो अंसारी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को आज डीजीपी की कमेंडेशन डिस्क देकर सम्मानित किया जाएगा।इसके लिए चित्रकूट एसपी वृंदा शुक्ला,सीओ सिटी हर्ष पांडेय,डिप्टी एसपी अनुज कुमार मिश्रा और उप निरीक्षक श्याम देव सिंह को आज मंगलवार राजधानी लखनऊ सिग्नेचर बिल्डिंग बुलाया गया है।





बताते चलें कि अब्बास और निकहत मामले में रगौली चौकी प्रभारी श्याम देव सिंह ने कर्वी कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया था।जिसमें निकहत पर अब्बास को जेल से फरार कराने की साजिश रचने और कुछ पुलिस अधिकारियों, गवाहों और अभियोजन अधिकारियों की हत्या की योजना बनाने का भी जिक्र किया गया है।डीजीपी डीएस चौहान इस गोपनीय आपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाली पुलिस टीम को कमेंडेशन डिस्क देकर सम्मानित करेंगे।